Breaking News

जेल के बंदियों को मिला कंप्यूटर और ब्यूटी स्किल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट

जेल में बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र

रायपुर केंद्रीय जेल में कंप्यूटर और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूरा करने वाले 70 बंदियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते अधिकारी रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित केंद्रीय जेल में 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में 40 पुरुष बंदियों को कंप्यूटर शिक्षा और 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण-पत्र दिए गए। यह पहल जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत की गई।

रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र
रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र

प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के जन शिक्षण संस्थान निदेशालय और छत्तीसगढ़ जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बंदियों को उपयोगी हुनर सिखाकर रिहाई के बाद रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद करना है।

40 पुरुषों ने सीखा कंप्यूटर, 30 महिलाओं ने ली ब्यूटी ट्रेनिंग

प्रशिक्षण के तहत 40 पुरुष बंदियों को ‘कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट’ की शिक्षा दी गई। वहीं, 30 महिला बंदियों ने ‘असिस्टेंट हेयर ड्रेसर (एडवांस)’ के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर और हेयर ड्रेसिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छत्तीसगढ़ के महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले बंदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि जेलों में शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना सुधारात्मक प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ‘निश्चय कार्यक्रम’ इसी दिशा में सार्थक पहल है।

रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र
रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र

उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में कंप्यूटर शिक्षा रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का आधार बन रही है। इससे बंदियों में डिजिटल साक्षरता, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास विकसित होगा। वहीं, महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर और हेयर ड्रेसिंग का प्रशिक्षण मिलने से रिहाई के बाद स्वरोजगार शुरू करने में मदद मिल सकती है।

शिक्षा और हुनर से आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जन शिक्षण संस्थान रायपुर के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त IAS अधिकारी ठाकुर राम सिंह ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले बंदियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ जीवन में नई संभावनाओं के रास्ते खोलते हैं।

रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र
रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र

उन्होंने बताया कि तकनीकी ज्ञान और व्यावसायिक दक्षता के जरिए बंदी भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।

जेलों को सुधार और पुनर्वास का केंद्र बनाने की पहल

‘निश्चय कार्यक्रम’ के माध्यम से बंदियों को शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण से जोड़कर उनके व्यक्तित्व विकास और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जेल में बिताए जा रहे समय का रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित करने के साथ बंदियों को रिहाई के बाद समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक लौटने और आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम में केंद्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, जन शिक्षण संस्थान रायपुर के निदेशक अतुल सिंह और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, नई दिल्ली के छत्तीसगढ़-झारखंड स्टेट एंगेजमेंट ऑफिसर वैभव अग्रवाल भी मौजूद रहे।

leave a reply