जनदर्शन का आयोजन रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि नागरिकों से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों को निराकरण के निर्देश देंगे मुख्यमंत्री
जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री साय आम लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उनके त्वरित और उचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। नागरिकों को अपनी मांगें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखने का अवसर मिलेगा।
लंबे अंतराल के बाद आयोजित होने जा रहे इस जनदर्शन से प्रदेश के लोगों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का मौका मिलेगा।
