Breaking News

बस्तर ओलंपिक का तीसरा संस्करण शुरू, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

500 दिव्यांग और आत्मसमर्पित माओवादी भी उतरेंगे मैदान में

बस्तर ओलंपिक 2026 के तीसरे संस्करण का आगाज बस्तर ओलंपिक 2026 के तीसरे संस्करण का आगाज

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाले बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आगाज हो गया है। इस बार प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। संभाग के सातों जिलों से कुल 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष यह संख्या 3 लाख 92 हजार थी। इस तरह एक साल में खिलाड़ियों की भागीदारी में बड़ी बढ़ोतरी हुई है।

11 खेल विधाओं में दिखेगा खिलाड़ियों का दम

इस बार बस्तर ओलंपिक में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल सहित खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों को जूनियर और सीनियर वर्ग में बांटकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

दिव्यांग और आत्मसमर्पित माओवादी भी लेंगे हिस्सा

इस आयोजन की खास बात यह है कि नक्सल हिंसा से प्रभावित दिव्यांग व्यक्तियों और आत्मसमर्पित माओवादियों को भी प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ऐसे करीब 500 खिलाड़ी खेल मैदान में अपना दम दिखाएंगे।

खेल के जरिए मुख्यधारा से जोड़ने की पहल

बस्तर ओलंपिक का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं है, बल्कि दूरस्थ इलाकों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानना और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना भी है। इसके जरिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और बस्तर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।

leave a reply

Reendex

Must see news