Breaking News

महादेव सट्टा मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, अब रायपुर में होगी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ

6 हजार करोड़ के कथित घोटाले का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI टीम दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची। महादेव सट्टा ऐप मामले का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 6 हजार करोड़ रुपये के कथित सट्टा घोटाले के आरोपी और ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची है। उसे इंडिगो की फ्लाइट E6 2307 से लाया गया।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर पहुंचने के बाद सौरभ चंद्राकर की मेडिकल जांच कराई जाएगी। इसके बाद उसे 4 नवंबर को दोपहर में विशेष CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेशी के दौरान जांच एजेंसी उससे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है।

दिल्ली कोर्ट ने दी दो दिन की ट्रांजिट रिमांड

CBI ने आगे की जांच के लिए सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाने की अनुमति दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से मांगी थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की। इसी अनुमति के आधार पर जांच टीम उसे रायपुर लेकर पहुंची।

बताया गया कि कानूनी प्रक्रिया के चलते अदालत में सुनवाई टलने से सौरभ को रायपुर लाने में देरी हुई। CBI उसे सोमवार को ही रायपुर लाने वाली थी, लेकिन सुनवाई दोपहर तक के लिए टाल दी गई थी।

महादेव सट्टा ऐप मामले का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा
महादेव सट्टा ऐप मामले का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा

पूछताछ में अहम जानकारी मिलने की संभावना

सौरभ चंद्राकर महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले का प्रमुख आरोपी और प्रमोटर है। रायपुर पहुंचने के बाद CBI उससे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर सकती है। जांच एजेंसी को इस पूछताछ से कथित सट्टेबाजी नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

मामले में आगे की कार्रवाई और पूछताछ के लिए रिमांड को लेकर विशेष CBI कोर्ट का निर्णय महत्वपूर्ण होगा।

leave a reply