Breaking News

रायपुर पहुंचे अमित शाह, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

राज्योत्सव के मंच से जारी होगी महतारी वंदन की 33वीं किस्त, अमित शाह रहेंगे मौजूद

रायपुर विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय। रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। अमित शाह अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर और नवा रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वे नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन में ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का लोकार्पण करेंगे।

राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

अमित शाह शाम को नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं और विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

67 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन की किस्त

समारोह के दौरान महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी जारी की जाएगी। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी। राज्योत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रति उनका स्नेह और सहयोग यहां के लोगों के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री की प्रतिबद्धता विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूती प्रदान करती है।

leave a reply