Breaking News

छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना, तेज हवाओं का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट में बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ में बुधवार, 4 नवंबर को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। एक-दो जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में 4 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम

प्रदेश में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हुई। इस दौरान रायपुर में सबसे अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

मंगलवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों में दर्ज तापमान इस प्रकार रहा:

  • माना एयरपोर्ट, रायपुर: अधिकतम 31.0 और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस

  • बिलासपुर: अधिकतम 29.8 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस

  • पेंड्रा रोड: अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस

  • अंबिकापुर: अधिकतम 24.6 और न्यूनतम 19.7 डिग्री सेल्सियस

  • जगदलपुर: अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस

  • दुर्ग: अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस

leave a reply

Reendex

Must see news