पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवजात के जीवित अवस्था में जन्म लेने और इसके बाद उसकी मृत्यु होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान नवजात को जन्म देने वाली नाबालिग और घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आई।
जांच में छह लोगों की भूमिका सामने आई
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने घटना की जानकारी छिपाने और नवजात को नाली में फेंकने में सहयोग किया। जांच में नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने के बाद उसे अस्पताल ले जाने और पुलिस को इसकी सूचना नहीं देने से जुड़े तथ्य भी सामने आए हैं।
इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और पुलिस आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
