दीपावली के दौरान रायपुर में बिजली आपूर्ति बाधित होने या वोल्टेज संबंधी परेशानी आने पर उपभोक्ता सीधे बिजली विभाग से संपर्क कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने त्योहारी सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और शिकायतों का जल्द समाधान करने के लिए शहर में 15 विशेष शिकायत केंद्र बनाए हैं।
कंपनी के अनुसार ये केंद्र 6 से 8 नवंबर 2026 तक संचालित होंगे। रायपुर नगर वृत्त-एक के अंतर्गत आने वाले नगर संभाग कार्यालयों में बनाए गए इन केंद्रों पर उपभोक्ता शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
रायपुर के 15 शिकायत केंद्र और मोबाइल नंबर
| क्रमांक | शिकायत केंद्र | संपर्क नंबर |
|---|---|---|
| 1 | पुरैना | 6232923175 |
| 2 | देवपुरी | 6232923176 |
| 3 | रावणभाठा | 6232923177 |
| 4 | तेलघानी नाका | 6232923178, 6232923179 |
| 5 | नयापारा | 6232923180, 6232923181 |
| 6 | शास्त्री चौक | 6232923182, 6232923183 |
| 7 | बूढ़ापारा | 6232923184, 6232923185 |
| 8 | डीडी नगर | 6232923168, 6232923169 |
| 9 | लाखेनगर | 6232923170, 6232923171 |
| 10 | चंगोराभाठा | 6232923172 |
| 11 | टिकरापारा | 6232923173, 6232923174 |
| 12 | सिविल लाइन | 6232923160, 6232923161 |
| 13 | शंकर नगर | 6232923162, 6232923163 |
| 14 | दलदल सिवनी | 6232923164, 6232923165 |
| 15 | कचना | 6232923166, 6232923167 |
शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक मिलेगी सुविधा
बिजली कंपनी ने त्योहारी दिनों में उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की है। यदि किसी इलाके में बिजली गुल होती है या कम-ज्यादा वोल्टेज की समस्या आती है, तो उपभोक्ता अपने नजदीकी शिकायत केंद्र के नंबर पर फोन कर सकते हैं।
इन विशेष केंद्रों का उद्देश्य दीपावली के दौरान बिजली संबंधी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करना और लोगों को परेशानी से राहत दिलाना है।
