जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12:35 बजे जशपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 12:50 बजे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ सभा और पदयात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 3 बजे हेलमेट बैंक का शुभारंभ और 3:30 बजे बनगांव में आयोजित आंचलिक करमा पूजा महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।
सौरभ चंद्राकर को कोर्ट में पेश करेगी CBI
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI बुधवार दोपहर बाद रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उसे रायपुर लाने के लिए CBI को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है। अब जांच एजेंसी विशेष अदालत से पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है। इसके बाद सौरभ से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।
कांग्रेस विधायक अनुज शर्मा का करेगी पुतला दहन
विधायक अनुज शर्मा के कथित राजनीतिक बयान और धरसीवां के शासकीय श्यामाचरण कॉलेज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में दिए गए बयान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण ने विरोध जताया है। कांग्रेस बुधवार शाम 4 बजे धरसीवां ब्लॉक के सभी छह मंडलों में विधायक का पुतला दहन करेगी। साथ ही कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य केके शर्मा को निलंबित करने की मांग को लेकर कलेक्टर और उच्च शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
