Breaking News

परिसीमन से छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती हैं, CM साय बोले- ज्यादा लोगों को मिलेगा प्रतिनिधित्व

विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना

परिसीमन से छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती हैं 45 विधानसभा सीटें परिसीमन से छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती हैं 45 विधानसभा सीटें

छत्तीसगढ़ में परिसीमन के प्रस्ताव के बाद विधानसभा और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ सकती है। केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दी है। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रावधान है।

प्रस्ताव लागू होने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा की मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 और लोकसभा की 11 सीटें बढ़कर 17 हो सकती हैं। यानी राज्य को 45 नए विधायक और 6 अतिरिक्त सांसद मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे क्षेत्र का विस्तार होगा, छत्तीसगढ़ का विकास होगा और ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रस्ताव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने की भी तैयारी है।

परिसीमन से छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती हैं 45 विधानसभा सीटें
परिसीमन से छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती हैं 45 विधानसभा सीटें

धान खरीदी और लक्ष्मी वर्मा के हादसे पर बयान

धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रक्रिया अच्छी तरह चल रही है और इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि खरीदी को लेकर किसी तरह का संशय नहीं है। वहीं, लक्ष्मी वर्मा के सड़क हादसे पर उन्होंने बताया कि उन्हें थोड़ी चोट आई है, लेकिन उनकी स्थिति ठीक है।

दो दिवसीय जशपुर दौरे पर रहेंगे CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 नवंबर से दो दिवसीय जशपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पंचायत से जुड़े सोलर प्लांट का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इससे पंचायत को आमदनी होगी और छत्तीसगढ़ में यह अपनी तरह का पहला गांव है। दौरे के दौरान वे कर्मा महोत्सव और एक सामाजिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

leave a reply