Breaking News

सक्ती में कल शिवराज सिंह चौहान का बड़ा कार्यक्रम, 2 लाख परिवारों का होगा गृह प्रवेश

सक्ती के जेठा में होगा बड़ा कार्यक्रम, 2 लाख आवास हितग्राहियों का गृह प्रवेश और 39 विकास कार्यों की सौगात

सक्ती में विकास कार्यों के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सक्ती में विकास कार्यों के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

प्रेम कुमार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित एक बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान ग्रामीण विकास, आवास, आजीविका, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी नवाचार से जुड़ी कई योजनाओं और पहलों की शुरुआत की जाएगी।

122 करोड़ से ज्यादा के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

सक्ती में होने वाले कार्यक्रम के दौरान 122 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। इन परियोजनाओं के जरिए ग्रामीण इलाकों में सड़क, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति देने पर जोर रहेगा।

2 लाख परिवारों का होगा गृह प्रवेश

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश में नवनिर्मित 2 लाख आवासों के हितग्राहियों का गृह प्रवेश होगा। आवास हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से ‘खुशियों की चाबी’ भी सौंपी जाएगी। इसके जरिए ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की योजना की प्रगति को सामने रखा जाएगा।

सक्ती में विकास कार्यों के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

AI से होगा आवासों का जियो-टैग सत्यापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत AI आधारित जियो-टैग सत्यापन और सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली की शुरुआत भी की जाएगी। इस तकनीकी व्यवस्था के जरिए आवास निर्माण की निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने का दावा किया गया है।

कई योजनाओं और अभियानों की होगी शुरुआत

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, ‘विकसित भारत-जी राम जी’ और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और अभियानों की शुरुआत भी की जाएगी।

ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक, पंचायत प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। सक्ती में होने वाले इस कार्यक्रम को ग्रामीण विकास और आवास से जुड़ी योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

leave a reply