Breaking News

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल, चार IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन

छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को प्रमोशन

छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को प्रमोशन छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को प्रमोशन

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार अधिकारियों को पदोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। 1997 बैच के IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। वहीं, 2002 बैच के डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति मिली है।

राज्य सरकार ने निर्धारित रिक्तियों के आधार पर इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव वेतनमान यानी पे मैट्रिक्स लेवल-15 में पदोन्नत किया गया है। दोनों की नई पदस्थापना कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी और आगामी आदेश तक लागू रहेगी।

डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग की जिम्मेदारी

पदोन्नति के बाद डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इससे पहले डॉ. रोहित यादव वित्त विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत थे। उनके पास जनसंपर्क विभाग के सचिव और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी था। अब पदोन्नति के बाद उन्हें वित्त विभाग में प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. कमलप्रीत सिंह बने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव

डॉ. कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे इसी विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। पदोन्नति के बाद शासन ने उन्हें उसी विभाग में उच्च प्रशासनिक जिम्मेदारी दी है।

यह पदोन्नति केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी निर्देशों के तहत की गई है। केंद्रीय विभाग ने छत्तीसगढ़ कैडर के लिए प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नति के लिए दो रिक्तियों का निर्धारण किया था।

leave a reply