प्रेम कुमार, PMN 24 रायपुर: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA बताए जा रहे केके चंद्रवंशी के घर करीब सुबह 6 बजे दबिश दी। टीम घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सुबह 6 बजे पहुंची ED की टीम
रायपुर। भिलाई में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई से हलचल मच गई। जानकारी के मुताबिक, ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA बताए जा रहे केके चंद्रवंशी के घर सुबह करीब 6 बजे दबिश दी।
लक्ष्मी नगर में शासकीय नजूल ज़मीन पर अवैध कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स।
घर के अंदर दस्तावेजों की जांच
बताया जा रहा है कि ED के अधिकारी केके चंद्रवंशी के घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रहे हैं। हालांकि, कार्रवाई के संबंध में फिलहाल ED की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
2 से 3 गाड़ियों में पहुंची टीम
मिली जानकारी के अनुसार, ED की करीब 2 से 3 गाड़ियां केके चंद्रवंशी के घर पहुंची हैं। वहीं, 5 से 6 अधिकारियों के घर के अंदर मौजूद होने की सूचना है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की गई है।
किस मामले में हुई कार्रवाई? बड़ा सवाल
ED की इस कार्रवाई को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जांच एजेंसी किस मामले को लेकर केके चंद्रवंशी के ठिकाने पर पहुंची है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
जल संसाधन विभाग रायपुर में 70 लाख से अधिक का खेल! बिना टेंडर जारी किए लाखों के बाटे काम।
ED की कार्रवाई पर टिकी नजर
फिलहाल ED की टीम की जांच जारी बताई जा रही है। जांच के दौरान क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री सामने आती है और कार्रवाई का आधार क्या है, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

केके चंद्रवंशी के घर खंगाले जा रहे दस्तावेज
छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित पुरानी भिलाई में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पर्सनल असिस्टेंट के.के. चंद्रवंशी के निवास पर आज तड़के ED की टीम ने दबिश दी। 3 गाड़ियों में सवार होकर ED के 8 अधिकारी सुबह-सुबह पुरानी भिलाई स्थित चंद्रवंशी के आवास पर पहुंचे। के.के. चंद्रवंशी मूल रूप से कृषि विभाग में ग्रेड-1 अधिकारी थे। इसके बाद वे लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री के पीए रहे। रिटायरमेंट के बाद भी वे 3 साल तक संविदा पर पूर्व सीएम के पुरानी भिलाई स्थित निवास कार्यालय में पीए के पद पर तैनात रहे। रिटायरमेंट के बाद खरीदी गई कृषि भूमि और निर्मित मकान की संपत्तियों को लेकर जांच की संभावना जताई जा रही है
दुर्ग-भिलाई में ED की लगातार कार्रवाई
इससे ठीक 12 दिन पहले भी ED ने दुर्ग में दो कारोबारियों—विश्वास गुप्ता और सजल जैन के ठिकानों पर दबिश दी थी, जिसे कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से कथित लेनदेन के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
