मुख्यमंत्री निवास में साल का पहला जनदर्शन आज,CM विष्णुदेव साय आम जनता से करेंगे सीधे संवाद।

जनदर्शन में CM साय सभी आवेदन पर करेंगे त्वरित निराकरण।

प्रेम कुमार। PMN 24 NEWS: रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेशभर से आए नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। 13 नवंबर 2025 के बाद यह पहला अवसर है, जब मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। जनदर्शन के दौरान आम नागरिक अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। मुख्यमंत्री मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। READ MORE: एक ही दिन में करोड़ों के वर्क ऑर्डर, नियमों की धज्जियां उड़ाकर आदिवासी विभाग में महाघोटाला ! 

कंप्यूटरीकृत प्रणाली से होगी निगरानी,हर आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश।

PMN 24 NEWS: प्राप्त जानकारी के अनुसार जनदर्शन में मिलने वाले सभी आवेदनों को कंप्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से दर्ज किया जाएगा। इससे प्रत्येक आवेदन की निगरानी, प्रगति और निराकरण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ त्वरित निराकरण किया जाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि जनदर्शन का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि आम जनता को समय पर समाधान उपलब्ध कराना है। READ MORE:

प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद,पहले भी हो चुका है जनदर्शन आयोजन।

PMN 24 NEWS: सरकार का मानना है कि जनदर्शन जैसे कार्यक्रम प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं, जिससे शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही और मजबूत होती है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पहला जनदर्शन कार्यक्रम 27 जून 2024 को आयोजित किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर 2025 को जनदर्शन हुआ था, जो दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चला था। उस दौरान भी मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए नागरिकों से मुलाकात कर कई मामलों में मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे। READ MORE:विवादों के बाद DSP कल्पना वर्मा की पहली तस्वीर आया सामने, SSP कार्यालय पहुंचकर कराई बयान दर्ज। 

leave a reply